इटावा: इटावा में शादी समारोह में आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Etawah, Etawah | May 6, 2026 आगरा जिले के थाना चित्रहाट स्थित ग्राम कोलूपूरा निवासी श्यामवीर अपने 6 वर्षीय बेटे गौरव के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने इटावा आ रहे थे। जैसे ही वह विशे के पुरा चित्रहाट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। हादसे मे पिता पुत्र घायल। जिला अस्पताल में भर्ती कराया।