बहोरीबंद: नीमखेड़ा में खुले बिजली के तार बने जानलेवा, तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र के ग्राम नीमखेड़ा में बिजली के खुले तारों ने बड़ा हादसा कर दिया। अचानक लाइन खराब होने या तार टूटकर गिरने से तीन ग्रामीण करंट की चपेट में आ गए। घायलों में मुकेश रजक (30 वर्ष), राजेश चक्रवर्ती (45 वर्ष) और संजू चौधरी शामिल हैं, जो गंभीर रूप से झुलस गए हैं।