सगड़ी: महराजगंज ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, सरकारी विभागों ने लगाए स्टॉल
Sagri, Azamgarh | Jun 15, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज के ब्लॉक परिसर में सोमवार को जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हुआ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया है । कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव और ब्लॉक के सभी कर्मी उपस्थित रहे ।