बक्सर: बिहार में सोलर क्रांति की शुरुआत 2.5 लाख गरीब परिवारों की छत पर मुफ्त बिजली, CM ने किया लॉन्च
Buxar, Buxar | Jun 14, 2026 नई सरकार के गठन के 60 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को विद्युत भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ किया। 1512 करोड़ की लागत वाली इस योजना के तहत राज्य के 2.5 लाख BPL/कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर 1.1 किलोवाट का सौर संयंत्र मुफ्त लगाया जाएगा।