नागौद: नागौद के बारापत्थर इलाके में युवक के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
Nagod, Satna | May 23, 2026 सतना जिले के थाना नागौद क्षेत्र के बरापत्थर इलाके में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, खखरौधा निवासी रामगनेश कुशवाहा बाजार करने के लिए नागौद आ रहे थे। इसी दौरान वे बरापत्थर क्षेत्र में एक दुकान पर पानी पीने के लिए रुके। तभी उनके साथ इस घटना को वहां मौजूद युवाओ ने दिया अंजाम।