जयपुर: खोह नागोरियान थाना इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक कय्यूम खान को कोर्ट में पेश किया गया, आरोपी 4 दिन के रिमांड पर
Jaipur, Jaipur | Jun 17, 2026 खोह नागोरियान थाना इलाके के करीम नगर में 9 जून को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में आठ लोगों की मौत हो गई थी इसके बाद में पुलिस ने 3 आरोपियों को चिन्हित किया था जिसमें से 1 मुख्य आरोपी कय्यूम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया जहां पुलिस को आरोपी का 4 दिन का रिमांड मिला है। 2 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस करेगी गहनता से अनुसंधान