सिरोही: कालन्द्री में आचार्य लब्धिवल्लभसूरीजी ने 'अहंकार' और 'मैं' की भावना त्यागकर संतोषी जीवन पर प्रवचन शुरू किया
Sirohi, Sirohi | Jul 4, 2026 कालन्द्री में त्रिदिवसीय वाचना शिविर का शुभारंभउज्ज्वला फार्म हाउस में हुआ। शिविर के शुभारंभअवसर पर फार्म हाउस के संचालक श्रेष्ठीवर्य रमेश कुमार प्रेमचंद शाह परिवार ने साधु-साध्वी भगवंतों का मंगल कलश एवं अक्षत से स्वागत किया। इसके बाद परिसर में स्थित बांस से निर्मित जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ के दर्शन-पूजन किए गए तथा वाचना का विधिवत शुभारंभ हुआ।