बालोद: वन विभाग ने दो दिनों में चार ट्रैक्टर-ट्राली की ज़ब्त की, लगातार कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप
Balod, Balod | Apr 11, 2026 बालोद जिले में अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन के खिलाफ वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले दो दिनों के भीतर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए कुल चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया गया है, जिससे लकड़ी तस्करों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।