दुधि: थाना ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा धारा 115(2), 351(3), 352, 64(2)M, 324(2) बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।