मंगलवार को नर्मदापुरम के मिडघाट क्षेत्र में रेलवे पुलिया के नीचे एक वाघ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि रेलवे कर्मचारियों ने पुलिया के नीचे बैठे वाघ का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कर्मचारियों ने बाइक का हॉर्न बजाकर वाघ को वहां से हटाने की कोशिश की।