शहर के संजय गांधी अस्पताल में शव वाहन ना मिलने से परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में कई परिजन घंटों से अपने स्वजन के पार्थिव शरीर को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। किसी को 4 घंटे से इंतजार करना पड़ा तो किसी को 5 घंटे से अधिक वंश गोपाल निवासी महमूदपुर तहसील मनगवा जो मेडिसिन वार्ड में भर्ती थे