भरगामा: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चौकीदार से मारपीट और थाने में किया हंगामा
भरगामा थाना क्षेत्र के पैकपार मुख्य सड़क के समीप संध्या के समय वाहन जांच के क्रम मे एक संदिग्ध बाइक सवार को सतर्कता से पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार बकरीद पर्व को लेकर सघन वाहन जांच की जा रही थी इसी दौरान शक के आधार पर एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोककर वाहन के वैध कागजात दिखाने को कहा।