नावकोठी: पहसारा: मोना झा हत्याकांड के आरोपी नटवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहसारा के मोना झा हत्याकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त नटवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि एक अप्रैल 2026 को मोना झा की हत्या हुई थी। हत्याकांड में गुलशन उर्फ नटवर की संलिप्तता पाई गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया है।