🚨 कोटा के गुडला स्टेशन के पास ट्रेन हादसे की सूचना से मचा हड़कंप!
गुडला स्टेशन के पास ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे तंत्र अलर्ट हो गया। 🚆
हूटर बजते ही रेलवे अधिकारी, अग्निशमन विभाग और विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। मौके पर अचानक सक्रियता बढ़ गई और पूरे घटनाक्रम को लेकर हड़कंप की स्थिति बन गई।
हालांकि, यह वास्तविक ट्रेन हादसा नहीं था। रेलवे और संबंधित विभागों की तैयारियों को परखने के लिए यहां मॉकड्रिल आयोजित की गई थी। 🧑🚒🚨
मॉकड्रिल के जरिए आपात स्थिति में रेलवे, फायर ब्रिगेड और अन्य विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और रेस्क्यू तैयारियों को परखा गया।
#Kota #Gudla #Railway #MockDrill #journalistsamkit
Ladpura, Kota | Oct 7, 2026