गोरखपुर: दहेज की मांग से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, पिता ने दूल्हे पक्ष के 4 लोगों पर गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज कराया
दहेज उत्पीड़न से तंग आकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।युवती के पिता ने दूल्हे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार,गुलरिहा थाना क्षेत्र के। अशोक की बेटी कुमारी माधुरी की शादी कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गुलशन साहनी के साथ तय हुआ था।