इसुआपुर: गम्हरिया पुल के पास अपराध की योजना बनाते हुए अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
Ishupur, Saran | May 14, 2026 इसुआपुर थानाक्षेत्र के गम्हरिया पुल के पास अपराध की योजना बना रहे आधा दर्जन अपराधियों को पुलिस ने तीन देसी कट्टा ,जिंदा कारतूस ,चाकू व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार की सुबह 10 बजे जेल भेज दिया पुलिस ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गम्हरिया निवासी रोहित कुमार के साथ 6 अपराधियों को योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है