मुज़फ्फरनगर: सफाई कर्मचारी संघ कार्यालय में हमला, अध्यक्ष से मारपीट और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश
नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ कार्यालय में अचानक हड़कंप मच गया।संविदा कर्मचारी पराग बावरा वाल्मीकि अपने साथियों के साथ घुसा और संघ अध्यक्ष नीरज बिड़ला पर हमला कर दिया।आरोप है कि उसने गाली-गलौज की, ईंटें फेंकी और तोड़फोड़ की।नीरज ने पुलिस में तहरीर दी और चेतावनी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शहरभर में हड़ताल की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही