राऊ: मानसरोवर नगर में खाद्य विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस की रिफिलिंग करते हुए 13 सिलेंडर जब्त
Rau, Indore | Feb 18, 2026 इंदौर में खाद्य विभाग के द्वारा लगातार गैस सिलेंडर की अवैध बिक्री और भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इसी के तहत आज खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने देवगुराडिया इलाके में मौजूद मानसरोवर नगर में मौजूद एक घर पर दबिश दी,जांच के दौरान टीम को यहाँ बड़ी संख्या में घरेलु गैस सिलेंडर रखे मिले,टीम ने मौके पर मौजूद मकान मालिक उपेन्द्र मालवीय से पूछताछ की