खाजूवाला: सियासर चौगान में सरसों के पल्लर को लेकर विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष में चार लोग हुए घायल
खाजूवाला थाना क्षेत्र के 14 पीबी सियासर चौगान में सरसों के पल्लर को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल खाजूवाला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।