मधेपुरा: रोड एक्सीडेंट में मधेपुरा के तीन थानाध्यक्षों की मौत, पटना से ट्रेनिंग कर लौट रहे थे वापस, बेगुसराय में हुआ हादसा
मधेपुरा के तीन थानाध्यक्षों की गुरुवार की रात बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से मधेपुरा पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों में उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत रतवारा थानाध्यक्ष सजन पासवान, अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र तथा मधेपुरा अनुमंडल के बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हैं।