धौरहरा तहसील क्षेत्र के ईसानगर स्थित भारत गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। ग्रामीणों ने एजेंसी संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी गैस कॉपी पर सिलेंडर ऑनलाइन चढ़ाए जा रहे हैं, जबकि उन्होंने वर्षों से कोई सिलेंडर नहीं लिया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में रोज व्याप्त है।