सागर नगर: किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस 9 अप्रैल को प्रदेश भर में करेगी कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रेस वार्ता में दी जानकारी
कांग्रेस ने किसानों के मुद्दों को लेकर 9 अप्रैल को प्रदेशभर में कलेक्टर कार्यालयों के घेराव का ऐलान किया है।मंगलवार दोपहर 1 बजे सिविल लाइन स्थित एक निजी होटल में हुई प्रेस वार्ता मेंपूर्व विधायक सुनील जैन ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मुआवजा, गेहूं खरीदी और कर्ज माफी की मांग की है।