मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भाजपा पार्षद पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, दायां पैर तीन जगह से नोचा, नगर निगम की टीम नहीं पहुंची
Meerut, Meerut | Sep 2, 2026 मेरठ में नगर निगम के वार्ड-39 के भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले पर मंगलवार दोपहर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। पार्षद ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान कुत्ते ने उनके दाएं पैर पर हमला कर दिया। पार्षद के मुताबिक, कुत्ते ने पैर को तीन जगह से नोच दिया, जिससे वह घायल हो गए।