श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण तथा काशी की जल ,थल ,नभ और रेल परिवहन की बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही योगी सरकार द्वारा वाराणसी के विकास में मूलभूत ढांचे में सुधार करने से काशी में पर्यटकों की आमद का नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। अब वाराणसी से खजुराहो के लिए शुरू हुई नई वंदेभारत ट्रेन पर्यटन उद्योग को रफ़्तार देते हुए नया अध्याय लिखने को तैयार है।