जांजगीर: राणी सती मंदिर में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन कार्यक्रम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जांजगीर-चांपा जिले के राणी सती मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अंश के दर्शन कराए गए। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रवि शंकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। स्वामी प्रणवानंद महाराज ने बताया कि विश्व कल्याण की कामना से ज्योतिर्लिंग के अंश को देशभर में भ्रमण कराया।