बाड़ी उपखंड के सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर हमला किया गया। घटना गोलरी खोटा बाई गांव में हुई, जहां एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो युवाओं को रास्ते में रोककर मारपीट की। घायलों को पहले सरमथुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बाड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के