#MeerutPolice दिनांक 21.06.2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, मेरठ में श्री भानु भास्कर,
@adgzonemeerut की गरिमामयी उपस्थिति में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री कलानिधि नैथानी @digrangemeerut एवं श्री अविनाश पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ द्वारा प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को योग के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें नियमित योगाभ्यास हेतु प्रोत्साहित किया गया। योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए, वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी।
#UPPolice #InternationalYogaDay
32 views | Meerut, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026