श्रीनगर: सर्पदंश से 14 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
देवीनगर मोचराहा गांव में सोमवार सुबह सात बजे सर्पदंश से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन हेम्ब्रम के 14 वर्षीय पुत्र रसिकलाल हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, रसिकलाल सोमवार सुबह अपने घर से बहियार में धान का खेत देखने गया था।