लवकुशनगर: लवकुशनगर मंडी में गेहूं खरीदी को लेकर विवाद, समिति प्रबंधक और सर्वेयर में झड़प, वीडियो वायरल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 2, 2026
शनिवार की शाम करीब 4 बजे एक वीडियो लवकुशनगर थाना क्षेत्र स्थित मंडी प्रांगण में गेहूं खरीदी को लेकर समिति प्रबंधक और सर्वेयर के बीच विवाद हो गया। सर्वेयर द्वारा फसल को गुणवत्ताहीन बताए जाने पर मामला बढ़ा और झड़प के दौरान परखी से हमला करने का प्रयास भी किया गया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।