लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजा पर महिला से छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर मारपीट करने और गला दबाने का आरोप था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।