सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के ससौला गांव में आज बहुप्रतीक्षित डिग्री कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया जा रहा हैं। उद्घाटन समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। आज 11:35 मिनट पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा डिजिटल उद्घाटन किया जाएगा।