बेगूसराय: बेगूसराय में 12वें दिन 16 प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग
बेगूसराय जिला अंतर्गत महिला संवाद के 12वे दिन को 16 प्रखंडों के 32 जीविका महिला ग्राम संगठनों में कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया. जिले में अबतक 368 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया जा चुका है. यह जानकारी जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा मंगलवार की शाम 05:00 बजे मिली.