शाहजहांपुर: जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत नवजात 20 बच्चों को दी गई बेबी किट
दरअसल आज जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग द्वारा कराया गया इस दौरान नवजात जन्मी 20 बच्चियों को हिमालया बेबी किट वितरित की गई। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।