खलीलाबाद: बेलहर कला थाने के कोटिया शेखुई गांव के 45 वर्षीय व्यक्ति को नंदौर चौराहे के पास बाइक सवार ने मारी ठोकर, BRD रेफ़र
बेलहर कला थाना क्षेत्र के कोटियां सेखुई गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति राजेश त्रिपाठी पुत्र रघुवंश को बुधवार की दोपहर 12:30 बजे नंदौद चौराहे के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनके कंधे की हड्डी टूट गई,सर में आई गंभीर चोटें।खलीलाबाद जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर।