गोंडा: गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- राहुल गांधी पाकिस्तानियों के प्रिय नेता
Gonda, Gonda | Sep 17, 2025 बुधवार को गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ मे पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस छात्र-छात्राओं संग मनाया। इस दौरान 3 बजे उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमे मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयान पर राहल गांधी को पाकिस्तान का प्रिय नेता करार दिया।