जबलपुर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: सहजपुर में बुलेनो कार से 30 पेटी देशी मसाला शराब बरामद
जबलपुर आबकारी आयुक्त के आदेश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम सहजपुर, थाना भेड़ाघाट में बड़ी कार्रवाई की। एक बुलेनो कार से 30 पेटी देशी मसाला मदिरा बरामद कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)क एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।