मैनपुरी: करहल चौराहे पर मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के करहल चौराहे पर मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें सचिन यादव पुत्र राकेश यादव और प्रशांत गुप्ता पुत्र जितेंद्र गुप्ता दो लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को उपचार के लिए मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।