मैनपुरी: घिरोर थाना क्षेत्र के सोनई में बाइक से गिरकर महिला हुई घायल, उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कुरावली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी सर्वेश्वरी पत्नी महेश कुमार बाइक से बैठकर फिरोजाबाद रिश्तेदारी में जा रही थी। जैसे ही वह घिरोर थाना क्षेत्र के सोनई के पास पहुंची तभी वह अचानक से बाइक से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। तो वहीं परिजनों द्वारा उनका उपचार के लिए मैनपुरी के जिला अस्पताल में लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।