मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में साइड न मिलने से नाराज कार सवारों ने पीड़ित व उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर किया घायल
बिछवा क्षेत्र के पीरपुर निवासी जहान सिंह ने जानकारी देते हुए की वह अपने खेत से आलू खोद कर ट्रैक्टर से जा रहा था। ओर जैसे ही बहादुरपुर के पास पहुंचा तो पीछे एक कार आ रही थी। रोड सिंगल होने के करना उसने आगे जाकर कार को साइड दी लेकिन कार सवार इस बात से नाराज हो गए और पीड़ित व पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया है।