बड़ौद: बिजानगरी स्थित हरसिद्धि माता मंदिर में मनोकामना के लिए बनाया जाता है उल्टा स्वास्तिक, दूर दराज से आते हैं दर्शनार्थी
बडौद तहसील के ग्राम बिजानगरी स्थित प्रसिद्ध हरसिद्धि माता मंदिर जो कि अपनी अनूठी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है।जहां आमतौर पर नवरात्रि के अवसर पर घट स्थापना की परंपरा होती है,वहीं इस मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान घट स्थापना नहीं की जाती। माता के परम भक्त पिंटू बैरागी द्वारा बुधवार 2 अप्रैल को शाम 4 बजे उक्त जानकारी दी गई है