बड़ौद: बडौद कृषि उपज मंडी में पांच दिनों के अवकाश के बाद बुधवार को नीलामी शुरू, लगभग 4000 बोरी उपज आई
कृषि उपज मंडी बडौद के उपनिरीक्षक ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी देकर बताया कि पांच दिनों के अवकाश के बाद आज बुधवार को मंडी प्रांगण में क्षेत्र के किसानों द्वारा लाई गई फसलों की नीलामी बोली मंडी प्रशाशन और लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारियों द्वारा दोपहर 12 बजे बाद शुरुवात की गई जिसके चलते गेहूं 2491 रुपए प्रति क्विंटल के अधिकतम भाव से बोली लगाकर खरीदा गया