सिकंदरा: सिकंदरा थाने में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी
सिकंदरा के महरथ मोड़ के समीप 6 जुलाई की दोपहर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक घायल हो गए थे। इस मामले में गुरुवार शाम करीब पांच बजे सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।