बिहारीगंज: मोहनपुर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने बकाया भुगतान की उठाई मांग
मोहनपुर पंचायत में स्वच्छता कर्मियों को पिछले 19 माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। शुक्रवार को पंचायत सरकार भवन में बैठक कर कर्मियों ने मुखिया मुन्नी देवी से बकाया भुगतान की मांग की। मुखिया ने बताया कि पंचायत सचिव की हड़ताल के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है।