परबत्ता प्रखंड की खीराडीह पंचायत में लंबे समय से रुका सरकार भवन निर्माण कार्य अब फिर से गति पकड़ चुका है। गुरुवार की शाम पांच बजे तक तेज गति से निर्माण कार्य जारी था। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रस्तावित यह भवन वर्षों से लंबित था। लेकिन अब इसे नई एजेंसी के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। इस भवन का भूमिपूजन पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विलास यादव द्