रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मेडिकल स्टोर्स की देशव्यापी बंदी का किया विरोध, खुली रखी दुकानें
सोनभद्र केमिस्ट एवं ड्रजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय संगठन द्वारा घोषित देशव्यापी हड़ताल का विरोध किया और स्वयं भी अपना मेडिकल स्टोर खोल रखा उनका कहना था कि ऑल इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा खुद ही बड़ी कंपनियों को स्थापित किया गया और उन्हें 40% तक का कमीशन देकर ऑनलाइन दवा बेचने की सुविधा दी गई ऐसे में हड़ताल बेमानी है।