अनूपपुर: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया ।