कानपुर: यातायात माह 2025 के अंतर्गत पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में मूकबधिर वाहन चालकों के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
यातायात माह 2025 के अंतर्गत पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में शुक्रवार 2 बजे पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि मूकबधिर वाहन चालकों हेतु जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस दौरान मूकबधिर चालक चिन्ह/स्टीकर वाहनों पर चस्पा कर वितरित किए गए। पुलिस सभागार में इंटरप्रेटर की सहायता से मूकबधिर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।