कानपुर: क्राइम ब्रांच ने हांगकांग से मंगाए करोड़ों की कीमत वाले मादक पदार्थ के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार
कानपुर में क्राइम ब्रांच ने गुरुवार शुक्रवार देर रात 2:00 बजे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। क्राइम ब्रांच ने चकेरी के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से बेहद नशीला पदार्थ ओजी कुश (टेट्रा हाइड्रोकैन नेबीनॉल) बरामद हुआहै