कानपुर: CSA में समीक्षा बैठक के दौरान कृषि वैज्ञानिक की हार्ट अटैक से हुई मौत
गुरुवार को ऑनलाइन मीटिंग में कृषि वैज्ञानिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी) के निदेशक प्रो. शांतनु दुबे (55) 89 कृषि विज्ञान केंद्रों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों ने उन्हें संभाला, तुरंत सीपीआर दिया। डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया शुक्रवार 3:00 अंतिमसंस्कार