बयाना: पूर्व सैनिक शिविर में पेंशन संबंधी समस्याओं का निस्तारण, शहीद स्मारक और मोबाइल कैंटीन की मांग उठी
भरतपुर के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा मंगलवार को बयाना में एक पूर्व सैनिक समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। पंचायत समिति सभागार में हुए इस शिविर में पूर्व सैनिक, शहीद वीरांगनाएं और सैनिक परिवारों के सदस्य शामिल हुए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार चौहान, सूबेदार ज्ञानसिंह सहित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।